Type Here to Get Search Results !

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी अहिल्याबाई के जीवन का मंचन


जबलपुर।पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने नृत्य नाटिका का आयोजन किया।इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के लिए‘धर्म ही राजधर्म और प्रजा की सेवा ही पूजा’थी,उन्होंने अपने कामों से इतिहास में एक आदर्श स्थापित किया।


देवी अहिल्याबाई का जीवन एक जीवंत प्रेरणा


सांसद आशीष दुबे ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई का जीवन एक जीवंत प्रेरणा है जिसमें सेवा है,संस्कार है और शक्ति का संतुलन है।जनसेवा,न्याय और सुशासन की प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती वर्ष उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों में आज लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देख हृदय गौरवान्वित हुआ।


नृत्य नाटिका की खास बातें और स्वच्छता अभियान

इस मंचन की खास बात थी कि इसमें 80 प्रतिशत बालिकाओं ने नृत्य एवं अभिनय किया,मंच पर नृत्य नाटिका कमलेश यादव,अमित दिवेडी,चांदनी राय, प्रशांत,श्रष्टि,ओम पांडे,संस्कृति परिहार,मान्या तिवारी, भव्या,नवीन ने अभिनय एवं सहयोग किया।इसके अलावा पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रमो की श्रृंखला में बुधवार को सभी 18 मंडलों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मंदिरों, बगीचों, सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान किया गया।


आगामी कार्यक्रम


लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कल गुरुवार 29 मई को दोपहर 3 बजे से शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोलबाजार में किया गया है। देवी अहिल्या बाई के जीवन वृत पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे संबोधित करेंगी। साथ ही भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।इसके अलावा देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल गुरुवार 29 मई को प्रातः7 बजे वॉकथान का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम गेट न 01 से भंवरताल उद्यान तक किया गया है।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments