निगमायुक्त प्रीति यादव ने जलप्लावन की रोकथाम के लिए की बैठक,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...
जबलपुर।।निगमायुक्त प्रीति यादव ने जलप्लावन की रोकथाम के लिए 4 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए।निगमायुक्त ने कहा कि वर्षाऋतु के दौरान शहर में कहीं भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित न हो,इस बात का ध्यान अधिकारीगण रखें।नाला-नालियों और कंजरवेंसियों की सफाई
निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला,नालियों और कंजरवेंसियों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए,ताकि वर्षा जल निकासी की व्यवस्था सुगम रहे।उन्होंने कहा कि जलप्लावन के लिए चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है।
अतिवृष्टि के दौरान राहत प्रदान करने के निर्देश
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों को राहत प्रदान करने तथा वर्षा जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से संभागवार टीम तैयार करें।उन्होंने कहा कि मानसून काल के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अपने मोबाइल चालू रखेंगे।
संभागवार दायित्व सौंपे गए
निगमायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आगामी वर्षाऋतु एवं जलप्लावन को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलप्लावन की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को संभागवार दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने संभागों में चिन्हित जलप्लावन स्थानों पर वर्षा जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Post a Comment
0 Comments