Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में सिविल डिफेंस की बैठक:आपदा से निपटने के लिए जिले की तैयारियां शुरू...

जबलपुर में सिविल डिफेंस की बैठक:आपदा से निपटने के लिए जिले की तैयारियां शुरू...

जबलपुर।।भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जबलपुर में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में जिले की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


सिविल डिफेंस प्लान तैयार,वालंटियर्स का प्रशिक्षण जल्द...


बैठक में कलेक्टर सक्सेना ने बताया कि जिले में सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया गया है, जिसे सभी संबंधित विभागों के साथ साझा किया जाएगा। जल्द ही वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।


ड्रोन पर प्रतिबंध,नागरिक सेवाओं के अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त...


बैठक में जिले में ड्रोन उड़ाने की घटनाओं पर प्रतिबंधात्मक आदेश जल्द ही जारी करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा,नागरिक सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और उन्हें तत्काल सेवा में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिले के अस्पताल अलर्ट...


जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।अस्पतालों की छतों पर रेड क्रॉस चिन्ह लगाए जा रहे हैं और दवाइयों की उपलब्धता, बैड की संख्या,आदि की जानकारी सुनिश्चित की जा रही है।इसके अलावा,अस्पतालों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।


बैठक में उपस्थित अधिकारी


-कलेक्टर दीपक सक्सेना

-एसपी संपत उपाध्याय

-नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव

-जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत

-विभिन्न विभागों के अधिकारी

जबलपुर जिले में आपदा से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिले की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर लिए गए निर्णयों से जिले के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments