ईदुज्जुहा:एक पर्व परम्परागत आस्था और उल्लास का..
ईदुज्जुहा का महत्व और पर्व का उल्लासआज शनिवार को ईदुज्जुहा का पर्व परम्परागत आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुज्जुहा की नमाज़ अदा की जाएगी।ईदुज्जुहा का पर्व हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम द्वारा अपने प्रिय फरजंद हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।इस पर्व के अवसर पर मुसलमान बकरे की कुर्बानी पेशकर अल्लाह के हुज़ूर में अपनी बंदगी का सबूत पेश करते हैं।
शहर में ईदुज्जुहा की नमाज़ के स्थान और समय
शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुज्जुहा की नमाज़ अदा की जाएगी,इनमें से कुछ प्रमुख स्थानों के समय और विवरण निम्नलिखित हैं:
-ईदगाह कला रानीताल:प्रातः10:30 बजे रानीताल ईदगाह में नायबे मुफ्ती-ए-आज़म सूफी ज़ियाउल हक कादरी बुरहानी ईदुज्जुहा की नमाज अदा करायेंगे।
-गोहलपुर,सदर,गढ़ा-मोमिन ईदगाह:गोहलपुर में प्रातः 8 बजे ईदुज्जुहा की नमाज हाफिज मुहम्मद ताहिर साहब अदा करायेंगे।
-ईदगाह सदर बाजार:प्रातःसुबह 9 बजे हजरत मौलाना जियाउर रजा चांद कादरी ईदुज्जुहा की नमाज अदा करायेंगे।
-गढ़ा ईदगाह:प्रातः10 बजे हाफिज काजी अमीर अशरफ हुसैनी मियां ईदुज्जुहा की नमाज अदा करायेंगे।
-शिया जामा मस्जिद:शिया जामा मस्जिद जाकिर अली फूटाताल में प्रातः10 बजे मौलाना हैदर मेहदी ईदुज्जुहा की नमाज अदा करायेंगे।
ईदुज्जुहा के अवसर पर विशेष अपील
मुफ्ती ए आजम म. प्र. हज़रत,मौलाना,डाक्टर मुहम्मद मुशाहिद रज़ा कादरी ने ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि पर्व को शालीनता और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख्याल रखें,किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
Post a Comment
0 Comments