Type Here to Get Search Results !

MP में खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था की जिम्मेदारी कलेक्टरों की होगी:CM डॉ.मोहन यादव...

MP में खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था की जिम्मेदारी कलेक्टरों की होगी:CM डॉ.मोहन यादव...

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को खाद वितरण और बाढ़-राहत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी तरह की परेशानी न हो।अगर जिलों में खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था की स्थिति बनती है तो उसके लिए सीधे जिला कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।

किसानों से संवाद पर जोर

•सीएम ने निर्देश दिए कि जिलों में खाद की उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए।

•किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी वितरण प्रक्रिया से जोड़ा जाए।

•स्टॉक की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा की जाए।

•जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिक्री केंद्र खोले जाएं।

•वितरण केंद्रों का आकस्मिक सत्यापन और मॉनिटरिंग अनिवार्य की जाए।

नवाचारों की सराहना

बैठक में दमोह,जबलपुर और रीवा के कलेक्टरों ने खाद वितरण के बेहतर मॉडल प्रस्तुत किए।दमोह में टोकन तहसील कार्यालय से और खाद वितरण विक्रय केंद्र से किया जा रहा है।जबलपुर में किसानों को फोन कॉल से टोकन दिए जा रहे हैं और केंद्रों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। सीएम ने अन्य जिलों को भी ऐसे नवाचार अपनाने के निर्देश दिए।

बाढ़ और अतिवृष्टि पर राहत कार्य

•सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

•24 घंटे के भीतर जनहानि और पशुहानि पर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

•प्रभावित क्षेत्रों में राशन, भोजन और अस्थायी कैंप की व्यवस्था तुरंत हो।

•पुलिस प्रशासन को पुल-पुलियों पर बैरिकेटिंग और अलर्ट की जिम्मेदारी दी गई।

बारिश और नुकसान का आंकड़ा

•1 जून से 2 सितंबर तक प्रदेश में 971.5 मिमी वर्षा दर्ज, औसत से 21% अधिक।

•21 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा।

•394 जनहानि, 1814 पशुहानि और 5,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त।

•12 हजार हेक्टेयर रकबा प्रभावित, 17,500 किसानों के लिए 20 करोड़ से अधिक राहत राशि स्वीकृत।

Post a Comment

0 Comments