Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की जबलपुर में ऐतिहासिक घोषणा:भारत की सैन्य शक्ति और विकास की नई दिशा...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की जबलपुर में ऐतिहासिक घोषणा:भारत की सैन्य शक्ति और विकास की नई दिशा...

जबलपुर।।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 4 दिन में धूल चटा दी है।उन्होंने कहा कि सेना का पराक्रम दुनिया ने देखा है और देश के दुश्मनों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है यह भी दिखाया है।


जबलपुर में विकास की गंगा:मुख्यमंत्री की बड़ी पहल और सांस्कृतिक विरासत


-मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सांदीपनि विद्यालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

-उन्होंने कहा कि इंद्र के दरबार को भेड़ाघाट की सुंदरता चुनौती देती है और अतीत का गौरवशाली पक्ष भी जबलपुर से जुड़ता है।

-मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कैबिनेट पहली बार जबलपुर में रानी दुर्गावती के क्षेत्र में हुई थी,वह कैबिनेट नहीं थी,विकास का संकल्प था।


शिक्षा और संस्कार:मध्यप्रदेश के भविष्य की नई दिशा और उन्नति


लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही संस्कारों का बीजारोपण भी जरूरी है,उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में मध्यप्रदेश के वे सभी स्थान जो अभी तक अनजान थे,वे मुख्यमंत्री के प्रयासों से दुनिया में जाने जा रहे हैं।


विद्यार्थियों के लिए सुनहरा भविष्य:सांदीपनि विद्यालय की विशेषताएं और महत्व


सांसद आशीष दुबे ने कहा कि 12 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह विद्यालय सर्वसुविधा युक्त होगा और इसमें 2 हजार विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ-साथ जबलपुर भी विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर है।


जबलपुर के विकास की नई कहानी:मुख्यमंत्री की पहल और विकास की गति


महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर में लगातार आगमन हो रहा है और इसी क्रम में विकास का पहिया बढ़ रहा है। भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री पाटन बाइपास स्थित अपोलो हॉस्पिटल में राधाकृष्ण की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक संदेश और मार्गदर्शन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि जो मांगोगे वह मिलेगा,बस आप अपनी क्षमताओं से खुद को साबित करो।उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने आजाद हिंद फौज बनाकर अंग्रेजों को घुटनों के बल लाए थे।

Post a Comment

0 Comments