Type Here to Get Search Results !

Jabalpur Top:"लघु काशी में गूंजे ‘नंद के आनंद भयो’:पंचमठा मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब"

"लघु काशी में गूंजे ‘नंद के आनंद भयो’:पंचमठा मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब"

जबलपुर।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जबलपुर में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्राचीन पंचमठा मंदिर, जिसे लोग लघु काशी भी कहते हैं,में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।हर कोई कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा बनने को उत्साहित दिखाई दिया।

पंचमठा मंदिर की विशेषता

•लगभग 500 साल पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा यहां स्थापित है।

•मान्यता है कि यह विग्रह स्वयं धरती से प्रकट हुआ था।

•वृंदावन नहीं जा पाने वाले भक्त इस मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।

भक्ति और सजावट का नजारा

•जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

•सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

•पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

आधी रात को जन्मोत्सव

•रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

•इस पावन क्षण पर विशेष महाआरती और पूजा-विधि आयोजित होगी।

•भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, मंदिर प्रांगण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे जयघोष से गूंज उठा है।

Post a Comment

0 Comments