Type Here to Get Search Results !

Politics News:महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान से भड़की भाजपा महिला मोर्चा:जबलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन...

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान से भड़की भाजपा महिला मोर्चा:जबलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन...

जबलपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया।मंगलवार को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर पटवारी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाज़ी की।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मौजूद रहे।पुतला दहन के बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपा राव ने कहा—

“जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया है।यह बयान कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करता है,उनके नेता विवादित बयान देकर सिर्फ सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं।”

रूपा राव ने आगे कहा कि आज जब महिलाएं हरितालिका तीज जैसे पवित्र व्रत का पालन कर रही हैं,उस दिन पटवारी ने अपने शब्दों से महिलाओं को नीचा दिखाने का प्रयास किया।

भाजपा बनाम कांग्रेस

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि एक ओर मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं से सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठा रही है,वहीं कांग्रेस महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और जनता आने वाले समय में इसे पूरी तरह नकार देगी।

प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ता

इस मौके पर मधुबाला राजपूत,रीना राय,लवलीन आनंद,निशा राठौर,सोनिया रंजीत सिंह,अर्चना सिसोदिया,रजनी साहू,कविता रैकवार,दीपमाला केशरवानी,कल्पना तिवारी,श्वेता सिंह,सुमन यादव,रूपा दाहिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments