Type Here to Get Search Results !

MP TOP:मध्यप्रदेश प्रशासनिक फेरबदल:जबलपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर-कमिश्नर बदले,राघवेंद्र सिंह बने नए कलेक्टर...

मध्यप्रदेश प्रशासनिक फेरबदल:जबलपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर-कमिश्नर बदले,राघवेंद्र सिंह बने नए कलेक्टर...

दीपक सक्सेना को भोपाल बुलाया गया,प्रीति यादव-शिवम् वर्मा-जयती सिंह समेत कई अफसरों की तैनाती बदली...


भोपाल/जबलपुर।मध्यप्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।इसमें जबलपुर,इंदौर, उज्जैन और बड़वानी समेत कई जिलों के कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नरों की तैनाती बदल दी गई है।इन बदलावों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है क्योंकि इसका सीधा असर जिले की विकास प्रक्रिया और स्थानीय प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा।

जबलपुर में बड़ा बदलाव

•दीपक सक्सेना—जबलपुर कलेक्टर से हटाकर अपर सचिव व सह-आयुक्त(जनसंपर्क)बनाए गए।

•राघवेंद्र सिंह—जबलपुर के नए कलेक्टर नियुक्त।

•राम अहीरवार—जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर नियुक्त।

•प्रीति यादव—जबलपुर की निगमायुक्त से हटकर आगर मालवा की नई कलेक्टर बनीं।

अन्य जिलों में तैनाती

•आशीष सिंह—उज्जैन के नए कमिश्नर।

•शिवम् वर्मा—इंदौर के कलेक्टर नियुक्त।

•दिलीप यादव—कमिश्नर,नगर निगम इंदौर।

•जयती सिंह—कलेक्टर,बड़वानी।

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा

इस फेरबदल को सरकार की रणनीतिक कवायद माना जा रहा है।

👉जबलपुर में राघवेंद्र सिंह की एंट्री को लेकर पहले से ही चर्चा तेज है क्योंकि वे सख्त और कड़े फैसले लेने वाले अफसर माने जाते हैं।

👉वहीं,दीपक सक्सेना की भोपाल वापसी को राज्यस्तरीय जिम्मेदारी में प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है।

यह फेरबदल प्रदेश की राजनीति और अफसरशाही,दोनों में नए समीकरण तय करेगा।

Post a Comment

0 Comments