जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर वार: “इंजन खराब है,डिब्बे बदलने से कांग्रेस नहीं सुधरेगी”
जबलपुर।मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। सोमवार सुबह वे जबलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे,जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी की नाकामी का असली कारण बताया।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि“अगर इंजन में खराबी हो तो डिब्बे बदलने से कोई फायदा नहीं होता,कांग्रेस की भी यही हालत है।खराबी राहुल गांधी में है और नीचे के लोगों को लगातार बदला जा रहा है।”उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सचमुच सुधार चाहती है तो राहुल गांधी को बदलना होगा।
उन्होंने राहुल गांधी की तुलना एक रसोइए से करते हुए व्यंग्य कसा–“लोगों ने कहा रोटी जल रही है,तो रसोइए ने कहा आटा बदल दो।आटा बदलने पर भी रोटी जली तो उसने कहा तवा बदल दो।उसके बाद भी रोटियां जलीं तो सिलेंडर बदलने की बात कही।लेकिन किसी ने रसोइए को बदलने की हिम्मत नहीं की,यही हाल कांग्रेस का है,जहां रसोइए की जगह राहुल गांधी हैं।”
पूर्व गृहमंत्री के इन बयानों से कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।
Post a Comment
0 Comments