Type Here to Get Search Results !

Jabalpur:अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ निगम की कार्रवाई: सारिका जैन की कॉलोनी पर चला बुलडोजर...

अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ निगम की कार्रवाई:सारिका जैन की कॉलोनी पर चला बुलडोजर...

जबलपुर।।नगरीय निकाय सीमा में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।निगमायुक्त प्रीति यादव ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सारिका जैन की कॉलोनी पर चला बुलडोजर

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 30 मौजा माढ़ोताल खसरा नं.12/1/7 की भूमि पर सारिका जैन द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था,जिसे नगर निगम के कॉलोनी सेल द्वारा आज ध्वस्त कर दिया गया।निगमायुक्त के निर्देश पर अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था,लेकिन उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

कार्रवाई के समय कॉलोनी सेल के उपयंत्री मनोज तिवारी,समयपाल सियाराम पटैल,मुकुल तिवारी, नोटिस सर्वर रामाराव आदि उपस्थित रहे।निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,जिससे अवैध कॉलोनाइजरों पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments