Type Here to Get Search Results !

Crime News:जबलपुर पुलिस की रातभर कांबिंग गश्त:फरार 218 आरोपी गिरफ्तार,देर रात घूमने वालों को सख्त हिदायत...

जबलपुर पुलिस की रातभर कांबिंग गश्त:फरार 218 आरोपी गिरफ्तार,देर रात घूमने वालों को सख्त हिदायत...

जबलपुर न्यूज़ / क्राइम अपडेट — जबलपुर जिले में तेजी से बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिलेभर में बड़े पैमाने पर कांबिंग गश्त चलाई।इस कार्रवाई में फरार 218 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और देर रात बेवजह घूमने वालों को चेतावनी दी गई।

रात 9 बजे से तड़के तक चला अभियान

एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार सुबह तक यह विशेष अभियान चला।इसमें जिले के सभी एएसपी,सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने स्टाफ के साथ शामिल हुए।

फरार वारंटियों पर कड़ा शिकंजा

कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 218 वारंट तामील किए, जिनमें—

•85 गैर-म्यादी वारंट

•110 गिरफ्तारी वारंट

•23 जमानती वारंट

शामिल रहे।अधिकांश आरोपी लंबे समय से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मुख्य स्थानों पर संदिग्धों की जांच

पुलिस ने रातभर सक्रिय गुंडों,बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया। रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड और मुसाफिरखाना में विशेष निगरानी रखी गई,संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई।

जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना प्राथमिकता

एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा,

“यह कार्रवाई पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।हमारा लक्ष्य जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और कानून का कड़ाई से पालन कराना है।”

गश्त की कमान वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ में

अभियान की निगरानी एएसपी शहर आनंद कलादगी, पल्लवी शुक्ला,सूर्यकांत शर्मा,अंजना तिवारी और अपराध शाखा के एएसपी जितेंद्र सिंह ने की।सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments