“तिरंगे के रंगों में सजेगा मध्यप्रदेश,स्वच्छता और जल संरक्षण का भी होगा जश्न”
स्पेशल रिपोर्ट|भोपाल ब्यूरोदेशभक्ति के साथ सफाई का संकल्प मध्यप्रदेश में इस स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ तिरंगे तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश भी हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचेगा।
2 से 15 अगस्त तक चलने वाला“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता:स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग”अभियान तीन चरणों में पूरे प्रदेश में आयोजित होगा।
पहला चरण(2–8अगस्त):तिरंगे के रंग हर कोने में
•इस चरण में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए स्कूल,कॉलेज और सार्वजनिक स्थान तिरंगे थीम से सजेंगे।
•रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगे के इतिहास पर प्रदर्शनी और चर्चाएं होंगी।
दूसरा चरण(9–12 अगस्त):तिरंगा महोत्सव
•जनभागीदारी बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्राएं,मानव श्रृंखला,सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा मेले होंगे।
•तिरंगा थीम वाले उत्पाद और स्थानीय हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
तीसरा चरण(13–15 अगस्त):घर-घर तिरंगा, ऑनलाइन जश्न
•घरों,कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
•तिरंगा सेल्फी अपलोड और रिकॉर्ड मेकिंग कार्यक्रमों से सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति की लहर दौड़ेगी।
गांव-गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण
ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञा, सामुदायिक सफाई अभियान,जल-संरक्षण गतिविधियां और अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण होंगे।
अभियान की खासियत
•देशभक्ति,स्वच्छता और जल संरक्षण का एक साथ प्रचार
•गांव और शहर दोनों में व्यापक जनभागीदारी
•सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जुड़ाव
•स्कूलों,पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भूमिका
Post a Comment
0 Comments