जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप:महिला क्लर्क 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोची गई...
जबलपुर–भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने आज जबलपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।आरोपी क्लर्क रजिस्ट्रेशन के नाम पर 5 हजार रुपए मांग रही थी।मामला क्या है?
ग्राम कौड़िया,तहसील स्लीमनाबाद(जिला कटनी)के रहने वाले शिवप्रसाद कुशवाहा ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर को लिखित शिकायत दी थी।उन्होंने बताया कि उन्होंने"परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति"का पंजीयन कराने आवेदन दिया था।इस दौरान कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रीति ठाकुर ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांगी।
लोकायुक्त का जाल
शिकायत का सत्यापन करने के बाद 15 सितंबर को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और महिला क्लर्क प्रीति ठाकुर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
•आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया।
•ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक बी.एस.नरवरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अगली कार्रवाई
गिरफ्तार महिला क्लर्क को लोकायुक्त थाना जबलपुर में लाया गया है।अब उससे पूछताछ की जाएगी और भ्रष्टाचार में उसकी भूमिका की जांच आगे बढ़ेगी।
Post a Comment
0 Comments