जबलपुर में किसानों का गुस्सा फूटा:ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव...
जबलपुर–मध्यप्रदेश में किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है,सोमवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जबलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड पूलिंग एक्ट किसानों के साथ सीधा अन्याय है।किसानों का आरोप
किसान संगठनों का कहना है कि –
•लैंड पूलिंग एक्ट के जरिए उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं।
•जमीन लेने के बाद भी किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
•सरकार किसानों की जमीन हड़पकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है।
ट्रैक्टरों का जलवा,प्रशासन में हड़कंप
कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान किसानों का हुजूम ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचा।चारों तरफ सिर्फ नारों की गूंज और किसानों की भीड़ से माहौल गरम हो गया।अचानक हुए इस प्रदर्शन से प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया।
किसानों की मांग
•लैंड पूलिंग एक्ट को तत्काल रद्द किया जाए।
•छीनी गई जमीन का मुआवजा दिया जाए।
•किसानों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री को खुद जवाब देना होगा।
अब आगे क्या?
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र होगा।
Post a Comment
0 Comments