भू-माफियाओं पर गिरेगी गाज!विधायक अशोक रोहाणी की सख्ती,कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...
जबलपुर।विधानसभा केंट क्षेत्र में बढ़ते भू-माफिया के आतंक को रोकने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अहम बैठक हुई।बैठक में विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि डुमना और तिलहरी क्षेत्र में भू-माफिया खुलेआम सरकारी जमीन पर कब्जा कर गरीब लोगों को बेदखल कर रहे हैं और भूखंडों की अवैध बिक्री कर रहे हैं।यह बर्दाश्त के बाहर है और प्रशासन को इस पर तुरंत सख्ती करनी होगी।बैठक में कलेक्टर दीपक सक्सेना,अपर कलेक्टर मिशा सिंह,एसडीएम रांझी मोनिका बाघमारे,तहसीलदार जानकी उइके सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक रोहाणी के मुद्दे
•डुमना और तिलहरी क्षेत्र में भू-माफियाओं की लगातार शिकायतें।
•गरीबों को हटाकर जमीन पर कब्जा कर भूखंडों की बिक्री।
•वर्षा से क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावितों को आरबीसी 6(4) के तहत राहत देने की मांग।
•मोहनिया क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर चर्चा।
•गोकलपुर तालाब क्षेत्र में निवारत लोगों के संबंध में समाधान की जरूरत।
•जनता की समस्याओं और आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर।
कलेक्टर का निर्देश
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
•सभी प्रकरणों का निराकरण तय समयसीमा में किया जाए।
•जहां भी अवांछित गतिविधियां मिलें, वहां तुरंत कार्रवाई हो।
•भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं।
Post a Comment
0 Comments