जबलपुर में नवरात्रि की नई चमक:मधुरम गरबा उत्सव 2025 ने बढ़ाई भक्तिमय रौनक...
जबलपुर।मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि जबलपुर में इस साल एक नए रंग और जोश के साथ मनाया जा रहा है।शहरवासियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है मधुरम गरबा उत्सव 2025, जिसका आयोजन मधुरम फाउंडेशन,ईगल आई24x 7,तथा आयोजनकर्ता सुरभि जैन और अमीत तिवारी के नेतृत्व में धनवंतरी नगर महादेव परिसर गैस गोदाम में किया जा रहा है।यह आयोजन केवल एक डांस नाइट नहीं,बल्कि भक्ति, संस्कृति और ऊर्जा का अद्भुत संगम है।गरबा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं,जहां महिलाएं,युवा और बच्चे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में ताल और लय पर थिरकने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।ढोल-नगाड़ों की गूंज और गरबा गीतों की मधुर धुनें पूरे परिसर को आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल से भर रही हैं।
इस बार आयोजन में कई नवाचार और विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।गरबा की कोरियोग्राफी दीपमाला द्वारा की जा रही है,जबकि मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मधु तिवारी,जया मिश्रा,स्नेहा माला सिंह और प्रिया पटेल जैसे कलाकार तैयार हैं।
eagle eye24x7इस पूरे कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर बनकर इसे शहर के हर कोने तक पहुँचाने का कार्य संभाल रहा है।आयोजक सुरभि जैन और अमीत तिवारी का कहना है कि इस महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं,बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करना और समाज में एकता का संदेश देना है।
इस आयोजन की खास बातें
•पहली बार मधुरम फाउंडेशन और eagleeye24x7 के सहयोग से इतना बड़ा सांस्कृतिक आयोजन
•स्थानीय कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां और दीपमाला की नई गरबा कोरियोग्राफी
•नवरात्रि की रातों में भक्ति और आधुनिकता का अनोखा मेल
यह गरबा उत्सव न केवल शहरवासियों के लिए यादगार बन रहा है,बल्कि जबलपुर की परंपरा,संस्कृति और एकता को नई दिशा देने का काम कर रहा है।
Post a Comment
0 Comments